
Bundu: तमाड़ थाना क्षेत्र में बीती देर रात कुचई से चोगागुटु जा रहे बाराती बस में करंट लगने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.
बताया जाता है कि बस में सवार लोगों की संख्या अधिक थी इस कारण बस के छत पर सवार होकर कुछ बराती जा रहे थे. इसी क्रम में चिपीबांधडीह गांव के चोगागुटू टोला में 33000 वोल्ट करंट लगने से बस में बैठे दर्जनों लोग झुलस गए तथा बस की छत पर बैठे तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
ये सभी बराती दीपक डिलक्स बस में देगागाड़ी गांव के चोगागुटू में स्व. ठाकुर मुंडा की सुपुत्री सबिता कुमारी के घर जा रहे थे.
आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा बस के सभी लोगों को तमाड़ के सामुदायिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर तमाड़ थाना आगे की कार्रवाई कर रही है.
मृतकों में कुचाई थाना के बारूहातू गांव जितेन मुंडा 150वर्ष, दिनेश मुंडा 34 वर्ष, मुंडा मुंडा 32 वर्ष के अलावे पांच व्यक्ति घायल हैं. जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है.



