Jamshedpur

मानगो में स्कूटर चोरी कर भाग रहे युवक ने टाइगर जवान पर चाकू से किया हमला, स्थानीय लोगों ने पकड़ा

Jamshedpur: रविवार देर शाम मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू शार्दुल फैक्ट्री के समीप स्कूटी चोरी कर भाग रहे एक युवक को जब टाइगर मोबाइल के जवान ने पकड़ने का प्रयास किया, तो युवक ने उस जवान पर चाकू से हमला कर दिया. गनीमत रही कि इस हमले में टाइगर मोबाइल का जवान बाल- बाल बच गया. स्थानीय लोगों की सहयोग से पुलिस ने युवक को धर दबोचा और अपने साथ थाने ले गई है. बताया जा रहा है कि युवक शार्दुल कंपनी के पास से स्कूटी चोरी कर भाग रहा था. इसकी सूचना मिलते ही टाइगर मोबाइल का जवान मौके पर पहुंचा और पीछा करते हुए युवक को धर- दबोचा. पुलिस से बचने के डर से युवक ने टाइगर मोबाइल के जवान पर चाकू से हमला किया, जिसमें टाइगर मोबाइल का जवान बाल- बाल बच गया. फिलहाल पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

Related Articles

Back to top button