
Jamshedpur: जमशेदपुर में हूल दिवस के अवसर पर आम से लेकर खास लोगों ने सिदो-कान्हू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर सेवा ही लक्ष्य संस्था द्वारा वीर शहीद सिदो-कान्हू के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया. इस दौरान क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी एवं क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक के साथ-साथ सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक व तमाम समर्थक मिलकर श्रद्धांजलि दिए. इसके उपरांत क्षेत्र के 500 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया. संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया की हर साल की भांति इस साल भी क्षेत्र के महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया. उन्होंने कहा हूल दिवस पर सभी नौजवान को एक संकल्प लेने की जरूरत है. बेरोजगारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ शोषण के खिलाफ एक लड़ाई लड़ने की जरूरत है.




