JharkhandRanchi

संजय सेठ ने रक्षा राज्य मंत्री के रूप में किया पदभार ग्रहण

Ranchi: रांची सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को देश के रक्षा राज्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया. साथ ही उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार मुलाकात भी की. गौरतलब है कि झारखण्ड से भाजपा के 8 और आजसू पार्टी को लोकसभा चुनाव में एक सीट पर सफलता मिली है.

इनमें से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी (कोडरमा) और संजय सेठ (रांची) को मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है. अन्नपूर्णा देवी को कैबिनेट मंत्री (महिला, बाल विकास) और संजय सेठ को राज्य मंत्री (रक्षा मंत्रालय) बनाया गया है. सोमवार को मोदी सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया था.

Related Articles

Back to top button