
Patna : बिहार में आज चुनाव आयोग प्रेस वार्ता आहूत है. माना जा रहा है कि इसमें बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है. चुनाव आयोग ने आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. जानकारी के अनुसार बिहार में तीन चरण में चुनाव हो सकते हैं. कोरोना संकट के बीच पहली बार किसी भी राज्य में चुनाव होंगे. इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जायेगी.
इसे भी पढ़ें :कृषि विधेयकों के खिलाफ किसान संगठनों का भारत बंद आज, पंजाब हरियाणा सहित कई राज्यों में होगा असर
कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौती
वैसे बिहार में मौजूदा समय में चुनाव कराना आयोग के लिए भी खासी चुनौती होगी. पहले कोरोना की वजह से कई विपक्षी पार्टियों ने चुनाव कराने का विरोध किया था. हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे. इसके बाद पार्टियों में भी सहमति बनी और चुनाव की तैयारियां होने लगी.
कोरोना के समय में पहली बार चुनाव होंगे. निर्वाचन आयोग की ओर से कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार गाइडलाइन्स जारी की गयी है. मतदान केंद्रों की संख्या भी डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ा दी गई है. मतदान कार्य में लगे कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या को कम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :प्रोन्नति और सीधी नियुक्ति के माध्यम से मिडिल स्कूलों में तीन हजार प्रिंसिपल्स की होगी नियुक्ति
सुरक्षा पर विशेष ध्यान, मास्क, सैनिटाइजर होगा अनिवार्य
अभी तक की जानकारी के अनुसार मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को मास्क लगाकर और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करके आने को कहा गया है, हर मतदान केंद्र पर मास्क, हैंडफ्री सेनेटाइजिंग और शरीर का तापमान मापने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही बूथ को पूरी तरह से सैनिटाइज करने की बात भी कही गयी है. इन सबके बावजूद चुनाव कराना काफी चुनौतियों भरा होगा. किस तरह से मौजूदा हालात में राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में उतरेंगी यह भी देखना होगा. हालांकि चुनावों के मद्द्नजर कुछ दिनों पूर् ही छोटे राजनीतिक, धार्मिक औऱ अन्य कार्यक्रमों की छूट प्रशासन के द्वारा दी गयी है.




