
Giridih: शनिवार को गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह में हाईटेंशन वॉयर बेजुबानों पर कहर बनकर टूटा. और एक साथ मवेशी और पक्षियों की मौत हो गई. जिले में बिजली विभाग की लापरवाही दिनोदिन बढ़ती जा रही है. और हालात ऐसे हैं कि पूरे जिले में जर्जर बिजली के पोल और तार अब बेजुबानों के साथ इंसानो की भी जान ले रही है. घटना के बाद बिजली विभाग मुआवजा तो देता है लेकिन घटना को रोकने के लिए कोई एहतितान कदम नहीं उठाता.
इसी क्रम में शनिवार की दोपहर दरियाडीह गांव के सोतिया नदी के समीप खेत में कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन वॉयर टूट कर नीचे गिरा. तो वॉयर के चपेट में एक गौवंश के साथ पांच बैल और एक लोमड़ी और एक पक्षी चपेट में आ गए. मवेशियों के साथ चरवाहे भी वहीं थे, लेकिन गनीमत रही कि चरवाहे बच गए. जबकि मवेशियों और जानवर के साथ पक्षी चपेट में आ गए. इस दौरान इनकी मौत वॉयर के चपेट में आने से हो गई. घटना में राजू दास, छोटू दास, विनोद दास, और सीताराम दास के मवेशियों की मौत हुई. इधर माले नेता विनय सोंथालिया ने घटना के लिए बिजली विभाग को ही जिम्मेवार बताते हुए कहा कि ना तो बिजली विभाग के पदाधिकारी ही सुधरते है और ना ही अपने कार्य करने की व्यवस्था में सुधार लाते हैं. और ऐसी लापरवाही होते रहती है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: 6 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य से सीसीएल कोसों दूर, अभी तक मात्र 51 हजार टन कोयला का हुआ उत्पादन




