Giridih

गिरिडीह: 6 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य से सीसीएल कोसों दूर, अभी तक मात्र 51 हजार टन कोयला का हुआ उत्पादन

कोयला तस्करों के सहयोगी सीसीएल कर्मी व अधिकारी पर होगी कार्रवाई- महाप्रबंधक

Giridih: कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने में गिरिडीह सीसीएल प्रबंधन को हमेशा परेशानियों से गुजरना पड़ा है. एक तो कोयला चोरी कराने में सीसीएल के अधिकारी और कर्मी की मिली भगत, तो दूसरी तरफ कुछ अधिकारियों का लापरवाही भी. और अब तो इसे सीसीएल के गिरिडीह महा प्रबंधक  बसाक चौधरी भी मान रहे है. इस वित्तीय साल 2024-25 में उत्पादन का लक्ष्य पूरा करना इतना आसान नहीं है. क्योंकि, बड़े पैमाने पर गिरिडीह के कबरीबाद कोयला तस्करों के साथ सीसीएल के कुछ अधिकारी और कर्मी भी शामिल है. जिनके सहयोग से इस खदान से कोयला चोरी कराया जा रहा है.  हालाकि जीएम ने चोरी कराने में वैसे अधिकारियों और कर्मियों का नाम तो नहीं लिया. लेकिन संकेत दिया की खदान के कई अधिकारी और कर्मी भी उनके रडार पर हैं. तो रडार पर ही कुछ सत्तारुढ़ दल के ओहदेदार नेता भी रडार पर हैं. जिनके खिलाफ अब मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराना जरूरी हो गया है. फिलहाल उनके निर्देश कर जो जांच कमिटी जांच कर रही है. उसे ही कई संकेत मिले हैं और जैसे ही कमिटी उन्हें रिपोर्ट सौंपती है. ‍उसी रिपोर्ट के आधार पर कारवाई की जाएगी.

जीएम के अनुसार पिछले साल के अनुपात में इस साल कोयला उत्पादन का कबरीबाद में लक्ष्य 6 लाख टन के करीब है और अभी तक सिर्फ 51 हजार टन का उत्पादन हो पाया है. जबकि आधा साल गुजरने को है. और टार्गेट 6 लाख टन का है.

लिहाजा, अब तक उन्हें जिस पर संदेह था उसमें सुरक्षा प्रभारी मनोज सुंडी को सस्पेंड कर चुके हैं और दूसरे सुरक्षा कर्मी शंकर दास भी रडार पर हैं. लिहाजा, शनिवार को जीएम बसाक चौधरी ने एसपी दीपक कुमार शर्मा के साथ बैठक कर खास तौर पर कबरीबाद खदान के लिए सुरक्षा उपलब्ध कराने का अपील किया. इतना ही नही जीएम ने एसपी से अपील भी किया की पेंडिंग पड़े 11 बंदूक के लाइसेंस जल्दी रिन्यूअल करे. जिसे कोयला चोरी पर लगाम लगाया जाए. हालाकि एसपी ने भी जीएम को जानकारी दिया की 7 के  लाइसेंस रिन्यूअल हो चुके है. जल्दी और के रिन्यूअल कर दिए जाएंगे. फिलहाल कोयला तस्करों पर लगाम लगाने को लेकर एसपी की तत्परता पर जीएम ने खुशी जाहिर किया. और कहा की उन्हें थाना से सहयोग मिल रहा है. लेकिन इतना काफी नहीं है. लिहाजा, वो खुद अपने स्तर से हेडक्वार्टर को CISF के 100 जवानों की मांग पहले ही कर चुके है. जैसे CISF के जवान गिरिडीह सीसीएल को मिलता है उम्मीद है की हेवी मशीन और कोयला चोरी दोनों पर लगाम लग सकता है. क्योंकि, चोरों के टारगेट में अगर कोयला है तो खदान में चलने वाले हेवी मशीन भी है. और लगातार ये खतरा बढ़ता जा रहा है.

Related Articles

Back to top button