
Ranchi: सीएम की 11 जून से समीक्षा बैठक को देखते हुए राज्य का ग्रामीण विकास विभाग शनिवार अवकाश के बावजूद आज खुला रहा. सीएम की मीटिंग के लिए तीन स्लाइड में पीपीटी तेयार कराया जा रहा है, जिलों से योजनाओं की स्थिति पर रिपोर्ट ली गयी. ग्रामीण विकास विभाग की महत्वपूर्ण योजना अबुआ आवास योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मनरेगार, प्रधानमंत्री आवास योजना व बिरसा हरित ग्राम योजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गयी. इसके अलावा पंचायती राज विभाग की पंचायत सचिवालय, 15वां वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं की भी रिपोर्ट बनायी गयी. बता दें कि, सीएम 11 जून को विकास योजनाओं सहित विधि व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे. पुलिस अधिकारियों के साथ लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा के साथ सबसे पहले ग्रामीण विकास विभाग की ही योजनाओं की समीक्षा प्रोजेक्ट भवन सभागार में की जानी है.
ये विभाग भी रेस
सीएम की समीक्षा के लिए अधिकांश विभाग रेस हैं. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रववृति, छात्रवासों का निर्माण, आवासीय विद्यालय, साइकिल वितरण योजना, साइकिल वितरण योजना, जाहेर धान, सरना, मसना, कब्रिस्तान निर्माण योजना, धुमकुड़िया, माझी धान का निर्माण, वनाधिकार पट्टा.
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
पेंशन वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण.
कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
मुख्यमंत्री पशुधन योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी, प्राइरिटी सेक्टर लेडिंग, बीज एवं उर्वरकों की उपलब्धता, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना.
पेयजल एवं स्वछता योजना
जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, चापकाल निर्माण योजना.
खान एवं भूतत्व विभाग
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट अंतर्गत व्यय विवरणी.
उर्जा विभाग
वन टाइम सेटलमेंट.
राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग
दाखिल-खारिज, नामांतरण की अद्यतन स्थिति, राजस्व कोर्ट.
कार्मिक
जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र
जेपीएससी, जेएसएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा.
स्वास्थ्य विभाग
अस्पतालों की मरम्मत
15वें वित्त अयोग की योजना
पंचायत स्तरीय दवा दुकान, आयुष्मान कार्ड का निर्माण.
ऊजला अस्पताल में प्रज्ञा कंद्रों की स्थापना.
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक.
परिवहन
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना.
श्रम नियोजन
झार- नियोजन पोर्टल पर नियोजकों का निबंधन बढ़ाना, राज्य के कुशल युवाओं के लिए स्थानीय रोजगार
बिरसा योजना के तहत कौशल विकास योजना केंद्र सथापित.
जिला कौशल विकास प्लान तैयार करना.
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग
गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना




