Giridih

गिरिडीह नगर निगम के टोल कर्मियों की गुंडई, रेट से अधिक पैसा मांगने का विरोध करने पर चालक-खलासी को मारपीट कर किया घायल

Giridih: गिरिडीह में नगर निगम के टोल टैक्स वसूली हमेशा से विवादित रहा है. अक्सर टोल कर्मियों द्वारा गाड़ी चालकों के साथ मारपीट की घटना आम बात हो गयी है. इसी क्रम में शनिवार की रात एक गाड़ी चालक और उसके सह चालक के साथ टोल कर्मियो ने जमकर मारपीट की. मारपीट की घटना मुफ्फसिल थाना और गिरिडीह धनबाद रोड स्थित हरसिंहरायडीह से जुड़ा है. जहां शनिवार की रात टोल टैक्स के कर्मी माही यादव, उमेश यादव, गुड्डू यादव, अशोक यादव और प्रदीप यादव ने टाटा मेजिक गाड़ी के चालक अभिनव यादव और उसके सह चालक के साथ जमकर मारपीट की. दोनों अंबाडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

घटना के दूसरे दिन मुफ्फसिल थाना को अभिनव यादव और सह चालक सुजल यादव ने आवेदन देकर टोल कर्मियो पर आरोप लगाते हुए कहा की वो आने टाटा मेजिक गाड़ी को लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान टोल टैक्स के कर्मियो ने उन्हें तय रेट से अधिक टोल टैक्स 200 रुपये की मांग करने लगे. जबकि तय रेट निगम द्वारा सिर्फ 80 रुपया है. विरोध करने पर टोल कर्मियों ने दोनों के साथ मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं आरोपियों ने अभिनव और सुजल के घर में घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस दौरान जब महतोडीह पुलिस पिकेट को मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने जानकारी दिया तो महतोडीह पुलिस इस दौरान घटनास्थल पहुंच कर मामले को शांत किया. वही दूसरे दिन थाना में आवेदन देकर टोल टैक्स कर्मियो के खिलाफ पुलिस जांच कर कारवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: पीरटांड कभी नक्सलियो के आतंक से था प्रभावित, अब बन रहा डिग्री कॉलेज, ग्रामीण के साथ शहरी इलाके के स्टूडेंट भी कर सकेंगे स्टडी

Related Articles

Back to top button