DhanbadLead News

धनबाद में मारुति वैन और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में तीन की मौत, पांच घायल

Dhanbad : धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर में रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है. जबकि 5 लोग घायल बताए जाते हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोदना के एक ही परिवार के सात लोग और एक ड्राइवर राजगंज शादी ठीक करने गए थे. जिसके बाद लौट के क्रम में कल्याणपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही वैन की कंटेनर के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी लोग महतो बस्ती लोदना के रहने वाले है. मामले की सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा है. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा स्टेशन पर कोच अटेंडेंट की गुंडागर्दी, दो यात्रियों को लात-घूंसे और बेल्ट से पीटा, पांच गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button