
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर हंगामा किया. गुरुवार रात में छठ महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे. इस दौरान भीड़ सपना की एक झलक पाने को बेकाबू दिखी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया. हंगामे के कारण कार्यक्रम महज दो गानों के साथ ही बंद करना पड़ा. भगदड़ में एक युवक की मौत की खबर है.
इसे भी पढ़ेंःगाजा साईक्लोन तमिलनाडु तट से टकराया, भारी तबाही-11 लोगों की मौत
भगदड़ में एक युवक की मौत

जिला के बछवारा प्रखंड के भरौल गांव में भरौल छठ महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस मौके पर मशहूर डांसर सपना चौधरी और गायक सुदेश भोसले के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई. रात करीब 12 बजे सपना चौधरी स्टेज पर आयी. लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकाबू होते दिखे. स्टेज के नजदीक पहुंचने के लिए भगड़द मच गई. इसमें एक व्यक्ति की जान चली गई. कई जख्मी हैं.
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महोत्सव में 50,000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोग पंडाल पर चढ़ने लगे. इस कारण पंडाल भी गिर गया और भगदड़ मच गई. लोगों के हंगामे के बीच सपना चौधरी ने 2 गाने गाए, लेकिन हालात बेकाबू होता देख कर आयोजकों को कार्यक्रम को वहीं समाप्त करना पड़ा. वही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इस दौरान 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति से मरने की खबर है. मृतक की पहचान साजन कुमार नामक शख्स के तौर पर हुई है और वह बडिया का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ेंःएक लाख करोड़ के ऑन गोईंग प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी, आपूर्तिकर्ताओं…




