JharkhandSahibganj

साहिबगंज : डीलर एसोसिएशन ने 9 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया धरना

Sahibganj : साहिबगंज जिला एसोसिएशन ने आज अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. धरना के माध्यम से डीलर संघ ने सरकार से मांग की कि पूरे देश में एक समान डीलरों के लिए कमीशन तय हो. झारखंड में कितना कमीशन है कि डीलर अपने परिवार का भरण पोषण भी नहीं कर पाता है, ऐसे में डीलर किस प्रकार से उचित मूल्य की दुकान पर उचित कार्य कर पाएगा. जब तक सरकार हम डीलरों का ध्यान नहीं रखेगी और हमारे घर परिवार चलने लायक आमदनी नहीं होगी.

9 सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली में संसद भवन के समक्ष राष्ट्रीय स्तर पर डीलर एसोसिएशन धरना देगी. इस धरना में जयप्रकाश सिन्हा महेंद्र पासवान, अनवर अली, विजय कुमार, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, पवन अग्रवाल, सहित दर्जनों डीलर शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:सिंचाई परियोजनाओं को गति देने के लिए जल संसाधनों का DPR-PPR तैयार करायेगी सरकार

Related Articles

Back to top button