JharkhandLead NewsRanchi

लोकसभा चुनाव 2024: आर्म्स लाइसेंस धारकों ने दो सप्ताह में भी जमा नहीं किए हथियार, अब रांची जिला प्रशासन ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

Ranchi: रांची जिले के आर्म्स लाइसेंस धारकों पर रांची जिला प्रशासन की नजर है. लोकसभा  चुनाव के मद्देनजर उसने स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त तरीके से चुनाव संपन्न कराने को 20 मार्च को ही एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया था. इसमें कहा था कि जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी 13 अप्रैल तक अपने हथियार संबंधित थाना, ओपी अथवा शस्त्र एवं कारतूस विक्रेता दुकान में जमा कर देंगे. पर अबतक कई लाइसेंस धारकों ने ऐसा नहीं किया है. उन्हें अब मात्र  24 घंटे का समय दिया जाता है. कुछ ऐसे भी लाइसेंस धारक हैं जिन्होंने हथियार जमा करने से छूट के लिए आवेदन किया था, पर इस पर विमुक्ति के संबंध में जिला प्रशासन के स्तर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. ऐसे भी लाइसेंस धारक अपने हथियार अब 24 घंटे के अंदर अपने हथियार जमा करेंगे. ऐसा नहीं करने वालों के हथियार का लाइसेंस कैंसिल या निलंबित करने की कार्रवाई की जाएगी.

होमगार्ड से इलेक्शन ड्यूटी

झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के मुताबिक, रांची अंतर्गत प्रभावित बल के सभी सभी शहरी, ग्रामीण महिला एवं पुरुष गृह रक्षकों  से भी इलेक्शन ड्यूटी ली जानी है. प्रभावित बल के सभी गृह रक्षकों को सूचित किया जाता है कि 6 मई से 4 जून तक दो सेट वर्दी, बेडिंग एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों के साथ तैयारी हालत में रहेंगे.  रांची जिला के प्रभावित बल के गृह रक्षक जो विभिन्न संस्थानों, निदेशालय, सचिवालय में प्रतिनियुक्त हैं, अपने मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति 15 अप्रैल तक कार्यालय में जमा करेंगे. निर्धारित तिथि तक ऐसा नहीं करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: रांची में घूमने निकली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस हिरासत में आरोपी

Related Articles

Back to top button