
Chakradharpur: सिंहभूम लोकसभा प्रत्यासी सांसद गीता कोड़ा गुरुवार को चाईबासा विधान सभा के हाटगम्हरिया प्रखंड के नुरदा, बुरुबालजोड़ी बिचाबुरु, सरडीहा, बोचासाई, सिन्द्रिगौरी, बलनडिया, सालीबुरु, रुइया, कालीमाटी, हाटगम्हरिया, जयपुर, दामोदरपुर, डेयापोसी, कोचड़ा, जामडीह, मृगलीनडी, आमडीहा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान श्रीमती कोड़ा को ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. कोचड़ा में चल रहे हरि कीर्तन में गीता कोड़ा शामिल हुई और जनता के लिए सुख समृद्धि की कामना की.
गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से संवाद कर कहा कि नरेद्र मोदी भारतवर्ष में पहली बार एक आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनवाये जिससे देश के साथ पूरे दुनिया मे आदिवासियों का गौरव ऊंचा उठा . जिससे आदिवासी समुदाय का सम्मान बढ़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हम आदिवासियों के विकास के लिए अलग मंत्रालय बनवाये.देश की जनता की चिंता करते हैं, कोरोना जैसे महामारी के दौरान जनता के जीवन रक्षा के लिए गरीबों को मुफ्त में खाने के लिए राशन,दो बार मुफ्त में टिका दिए,गरीबोंको इलाज करवाने के लिए 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा,मुफ्त में गैस कनेक्शन, देश के किसानों को हर वर्ष 6 हजार तक सहायता राशी,गरीबों को रहने के लिए घर.हर घर मे पाइप लाइन से पीने का पानी दिया,महिला समूहों को रोजगार सहायता राशी, बेरोजगारों को लोन की सुविधा जैसे अनेक योजना 10 वर्षो में लागू किया जो पहले के सरकारों ने नही कभी नही किया. गरीबों को आगे 5 वर्षों तक मोदी फ्री में खाने का राशन भी देगें.सांसद गीता कोड़ा ने ग्रामीणों से अनुरोध कर कहा कि जनता के दुःख में उनका ख्याल रखने वाले श्री मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए मैं आप सबों से कमल फूल निशान में वोट देने का अपील करती हूं. गीता कोडा ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का भरोसा दिया.
इसे भी पढ़ें: राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों पर करें सख्त कार्रवाई- HC




