
Giridih: ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर हाई कोर्ट के फैसले को लेकर पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार है. लिहाजा, गिरिडीह में नामांकन की प्रकिया काफी धीमी है. जबकि बुधवार को दूसरे चरण की अधिसूचना भी जारी हो गई. इसी दिन जिप सदस्य की उम्मीदवारी के लिए गांडेय से महज एक प्रत्याशी दिनेश बैठा ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया. जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए गांडेय से कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. जिसमें 10 महिला और 6 पुरुष प्रत्याशी शामिल है.
वहीं सदर एसडीएम के यहां ही वार्ड सदस्य पद के लिए बुधवार को दो दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा भरा. तो जिप सदस्य की उम्मीदवारी के लिए ही जिले के अलग-अलग भागों के कई उम्मीदवारों ने नामांकन का प्रपत्र भी खरीदा.
इसे भी पढ़ें:अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ रांची में FIR, बेली डांस के ड्रेस को बताया था आदिवासी पोशाक




