Koderma

आयुक्त ने विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Koderma: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग सुमन कैथरीन किस्पोट्टा ने कोडरमा जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं यथा बिजली, पानी, शौचालय और शौचालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था, पंख की व्यवस्था, पोलिंग पार्टी की रूकने और बैठने की व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैप व व्हील चेयर की व्यवस्था आदि चीजों की जानकारी ली. आयुक्त ने मतदान केंद्रो पर मतदाता के बारे में जानकारी ली. मतदान करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए हर छोटी से छोटी तैयारी करने को कहा. उन्होंने दिव्यांग व 85 वर्ष से ऊपर वाले मतदाताओं के बारे में जानकारी ली. आयुक्त ने कहा कि पोलिंग पार्टी और मतदाताओं की सुविधा के लिए स्वच्छ शौचालय एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने, शौचालय के दीवार पर पुरूष एवं महिला अंकित करने, शौचालय के रास्तों में साइनेज लगवाने के अलावा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे. मतदान केन्द्रों पर आवश्यकतानुसार अस्थाई शेड लगायेंगे. आयुक्त ने चंदवारा प्रखंड के आरएमएम हाई स्कूल के मतदान केन्द्र संख्या 190, 191, 192 , 193, 194 ,195 और उत्क्रमित मध्य विद्यालय के मतदान केन्द्र संख्या -08 और कोडरमा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च प्लस टू उच्च विद्यालय मेघातरी के मतदान केन्द्र संख्या 174, 175, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा देहाती के मतदान केन्द्र संख्या 235 व 236 का निरीक्षण किया गया.

मेघातरी चेकपोस्ट का किया गया निरीक्षण

आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग द्वारा मेघातरी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया गया. इस क्रम में उन्होंने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वाहनों की जांच करने वाले पंजी का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि हर छोटे-बड़े वाहनों का नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे की भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस कुजुर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, एपीआरओ अविनाश कुमार एवं अन्य मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ड्रग्स कारोबार से जुड़े लोगों पर करें सख्त कार्रवाई- HC

Related Articles

Back to top button