Crime NewsLead News

बड़गाईं अंचल की जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी जल्द कर सकती है चार्जशीट

हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को किया गया था गिरफ्तार

Ranchi: बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन घोटाले में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी जल्द चार्जशीट दाखिल करेगी. ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2023 को देर रात गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें 1 फरवरी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया था. दरअसल, आरोपी की गिरफ्तारी के 60 दिनों के भीतर उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है. उम्मीद की जा रही है कि ईडी मामले में 30 मार्च तक चार्जशीट दाखिल कर सकती है.

बता दें कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. इस दौरान जेल में बंद बड़गाईं अंचल के निलंबित उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, बिनोद सिंह से पूछताछ की थी. इन्हीं पूछताछ को आधार बनाते हुए ईडी अपनी जांच में आगे बढ़ रही है. ईडी ने इस मामले में ईसीआइआर 6 /2023 दर्ज किया है. मामले भानु प्रताप प्रसाद, हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपी बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – हॉर्स ट्रेडिंग मामले में गृह विभाग के अपर सचिव 6 अप्रैल को एसीबी की अदालत में रखेंगे अपना पक्ष

Related Articles

Back to top button