JharkhandLead NewsRanchi

विधानसभा स्पीकर से अमर बाउरी ने की जेपी पटेल की सदस्यता रद्द करने की मांग

Ranchi : मांडू विधायक जेपी पटेल ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. इसके बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दलबदल के आधार पर जेपी पटेल की सदस्यता रद्द करने का आग्रह किया है. बाउरी के मुताबिक, भाजपा के टिकट पर जेपी मांडु विधानसभा सीट से जीते. वे वर्तमान में पार्टी के सचेतक के पद पर आसीन हैं. पर संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ले ली है. यह दल बदल कानून के दायरे में आता है. इस मामले में तत्काल पहल करते उनकी सदस्यता रद्द की जाये.

इसे भी पढ़ें – सोशल मीडिया में सीता सोरेन ने लिखा- दुर्गा सोरेन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहनेवाले मुंह में अंगुली न डालें, नहीं तो स्थिति भयावह होगी

Related Articles

Back to top button