
Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट में बुधवार को कार्य के दौरान हुई ठेका मजदूर अशोक महतो की मौत पर नियोजन तथा मुआवजा की मांग को लेकर प्लांट के मुख्य गेट पर धरना पर बैठे स्वजनों, समर्थकों सहित राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय पत्रकारो को टारगेट कर लाठी चार्ज किया गया. घटना शुक्रवार रात 10:52 बजे की है. इससे पहले प्लांट गेट के आसपास अचानक स्ट्रीट लाइट बंद कर दिया गया. लाइट बंद होते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए, प्लांट की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों ने समर्थकों पर अचानक लाठियां भांजी शुरू कर दी. लाठी चार्ज से पहले कोई चेतावनी भी नहीं दी गई. इतना ही नहीं मिली जानकारी अनुसार इस आंदोलन के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट की गैर मौजूदगी में लाठी चार्ज किया गया. इस लाठी चार्ज में तीन पत्रकारों सहित कई अन्य घायल हुए.
प्रेस-प्रेस चिल्लाने के बाद भी चलाई लाठी
लाठी चार्ज में घायल पत्रकारों ने बताया कि अंधेरा होते ही अचानक लाठी भांजना शुरू कर दिया. इस घटना के लगातार कवरेज किये जाने से बीएसएल प्रबंधन बौखला गई थी. कहा कि गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, आजसू जिलाध्यक्ष सचिन की मौजूदगी में मृतक के दो भाई सहित अन्य के साथ लिखित समझौता हुआ. देर रात करीब 11 बजे आजसू जिलाध्यक्ष सचिन महतो गेट के मुख्य द्वार के पास पहुंचे. वार्ता में लिखित समझौता को पढ़कर सभी को सुना रहे थे. इस बीच कुछ युवकों ने विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. इस दरम्यान सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पहुंची.
डेढ़ घंटे में दूसरी बार किया लाठीचार्ज, महिला सहित सभी को दौड़ा दौड़ा कर मारा
खुन्नस इतनी तेज थी कि प्रबंधन का एक बार की लाठी चार्ज से मन नहीं भरा. करीब रात 12 बजे के करीब महिला सीआईएसएफ की टोली को बुलाया गया. करीब 12: 30-45 के अपनी खुन्नस उतारने के लिए दोबारा लाठी चार्ज करवाया गया. इस दौरान सभी पत्रकार सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थें. बताया जाता है कि प्लांट के मुख्य गेट से लेकर एडीएम बिल्डिंग तक सभी को दौड़ा कर मारा गया. महिलाओं को भी नहीं बक्शा गया. इतना ही नहीं प्लांट से निकले कई कर्मचारी भी सीआईएसएफ के कोप भंजन का शिकार हुआ.
इसे भी पढ़ें: बोकारो में बालू और कोयला माफिया का बोलबाला, धड़ल्ले से हो रहा गोरखधंधा, प्रशासन चुपः माधवलाल




