JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड में लोकसभा चुनाव से नहीं बल्कि तबादले से डर लगता है, साहब !

Akshay Kumar Jha
Ranchi: शनिवार तीन बजे यानी 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो जाना है. तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दल चुनावी दंगल में कूद पड़ेंगे और प्रशासन चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने में लग जाएगा. सबसे ज्यादा राहत की सांस वैसे पत्रकार लेंगे जो तबादले की नोटिफिकेशन को खबर की शक्ल देते हैं. एक-एक नाम को जगह और पद के साथ लिखना पड़ता है. ताकि पब्लिक को जानकारी मिल सके कि झारखंड में मौजूदा साहब कहां थे और कहां चले गए. पिछले बीते दो-तीन हफ्तों में इतने तबादले और इतनी कैबिनेट की बैठकें हुईं जिसका सटीक अंदाजा पहले से किसी को नहीं था. तबादलों के बारे में कहा जाए, तो मानो सुनामी ही आ गया था. जिलों में बैठे गद्देदार कुर्सी पर बैठे छोटे और बड़े साहब रोज सुबह उठकर आचार संहिता लगने की दुआ ईश्वर और अल्लाह से कर रहे थे. सांस अटक ना जाए इस वजह से कइयों ने अनुलोम-विलोम की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी. खैर…

इसे भी पढ़ें: नियमित पदस्थापन होने तक आठ आईपीएस को मिला जैप ओर आईआरबी का प्रभार

ट्रेन की टिकट नहीं होती इतनी कैंसिल जितने हुए तबादले

कैंसिलेसन का दर्द गोवा जाने वाले युवाओं से ज्यादा कोई नहीं जानता. बहुतों का प्रोग्राम टिकट लेने से पहले कैंसिल हो जाया करता है, तो बहुतों का टिकट कन्फर्म होने के बाद. लेकिन जिनको जाना होता है, वो वेटिंग में भी सफर का मजा लेते हैं. कुछ ऐसा ही हाल रहा झारखंड में तबादलों का. हेमंत सोरेन पार्ट-2 यानी चंपाई सोरेन की सरकार शपथ के बाद मंत्रिमंडल विस्तार करने में भले ही कुछ देर कर दी हो. लेकिन तबादलों में जो तेजी आयी वो देखने लायक थी. ज्ञान देने वाले अकसर यह बोला करते हैं. “जो आज तेरा है, कल किसी और का होगा और परसो किसी और का.” लेकिन झारखंड के तबादलों में देखा गया कि “जो आज मेरा नहीं नहीं वो कल मेरा हो गया और फिर कल जो मेरा था वो भी मेरे पास ही आ गया.” जीं हां, यहां देने लायक कई ऐसे उदाहरण हैं. जो अधिकारी जहां थे, वहां से उनका तबादल कहीं और कर दिया गया. लेकिन पता नहीं क्यों दोबारा तबादला वापस ले लिया गया. इतना ही नहीं कई ऐसे मामले भी सामने आए जिसमें जहां से जो हटाए गए, वो फिर से वहीं विराजमान हो गए. महज पंद्रह दिनों के अंदर रिटायर करने वाले एक सीनियर मोस्ट अधिकारी को पता नहीं कहां का पद दे दिया गया और फिर वापस ले लिया गया. वहीं कई प्रभार ग्रहण करने का मुहूर्त ही पंडित जी से दिखवा रहे थे कि दूसरा नोटिफिकेशन जारी हो गया.

इसे भी पढ़ें: तबादला किये गये झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारियों को प्रभार लेने का आदेश जारी

तबादले के साथ प्रभार बंटा फ्री-फ्री-फ्री

तबादला करना और होना किसी भी सरकार का हक और अधिकार है. लेकिन झारखंड में हुए तबादलों पर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि तबादलों का मजा सभी अफसर नहीं ले पा रहे थे. कुछ खास ही ऐसे होनहार थे, जिन्हें बहती गंगा में हाथ धोने का मौका मिला. मौका ऐसा था कि गंगा स्नान के साथ गोदावरी और कावेरी में डुबकी बिलकुल फ्री बंटी. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि तबादलों से ज्यादा दूसरे विभाग का प्रभार अफसरों के बीच ज्यादा बंटा. यह अलग बात है कि कुछ सख्त रवैयों वाले अधिकारियों से प्रभार वापस भी ले लिया गया. ऐसा करने पर वो अफसर भी कन्फ्यूज हैं, सोच रहे हैं कि जब वापस लेना ही था, तो दिया काहे भाई. वहीं कुछ एक अफसर पर सरकार अचानक इतनी बेहरबान हो गयी कि मानो विभाग ना हो, मछली का अंडा हो. आखिर में मछली को अपने ही अंडे खाने पड़े और कुछ एक विभागों को सरेंडर करना पड़ा. इसलिए तबादलों से सरोकार रखने वाले कह रहे हैं कि “लोकसभा चुनाव से नहीं बल्कि तबादलों से डर लगता है साहब.”

इसे भी पढ़ें: अंगार नाथ स्वर्णकार बने एसडीओ साहिबगंज, विशाल कुमार डीएसओ दुमका

Related Articles

Back to top button