
Giridih: जिले में गोवंश तस्करी के खिलाफ भी गिरिडीह पुलिस की कारवाई जारी है. एसपी को लगातार मिल रहे गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित मांस और तस्करी को कंट्रोल करने में पुलिस अब तक सफल रही है. इसी क्रम में गुरुवार की सुबह जिले के डुमरी पुलिस ने 36 गोवंश लोड दो बड़े कंटेनर को डुमरी कुल्गो टोल प्लाजा के समीप जब्त किया. जबकि दोनो कंटेनर के चालक को भी दबोचा गया. दोनो कंटेनर में 36 गोवंश लोड थे, इसमें कुछ बछड़े के भी होने की बात सामने आई है. इधर गिरफ्तार दोनो आरोपियों से पूछताछ किया जा रहा है. पूछताछ में ही दोनो ने खुलासा किया की गोवंश लोड दोनो कंटेनर बिहार से बंगाल भेजा जा रहा था. और बंगाल से फिर बांग्लादेश भेजने की तैयारी थी. लेकिन बंगाल में किस जिले में दोनो कंटेनर को पहुंचाना था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. क्योंकि तस्करो द्वारा बंगाल की सीमा में प्रवेश के बाद उन्हे जानकारी मिलना था. इधर गोवंश लोड दोनो कंटेनर को मधुबन गोशाला भेजा गया.
इसे भी पढ़ें: हाइकोर्ट ने सरकार से पूछा- विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए झारखंड सरकार की क्या है एसओपी




