
Ranchi: राज्य सरकार ने लोहरदगा शहरी जलापूर्ति योजना की मंजूरी प्रदान कर दी है. केंद्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन, 2.0 विश्व बैंक संपोषित झारखंड म्यूनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत 144.36 करोड़ की लागत की परियोजना की स्वीकृति दी गयी है। नगर विकास विभाग ने इस आश्य का संकल्प जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें- ठेकेदार और इंजीनियरों-विभागों के विवादों का निपटारा न्यायाधिकरण करेगा, चार माह में हो जायेगा फैसला
लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र में शहरी जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए एवं भविष्य की मांग को ध्यान में रखकर लोहरदगा शहरी जलापूर्ति योजना का डीपीआर तैयार कराया गया था. इस परियोजना के लिए विश्व बैंक वित्तीय सहायता उपलब्ध करायेगा. जुडको के द्वारा कार्य कराया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार निकाय क्षेत्र की जनसंख्या 57411 थी, जिसमें वृद्धि लगातार हो रही है.
वर्तमान में निकाय क्षेत्र के लगभग 2679 घरों में नगर परिषद द्वारा साउथ कोयल नदी एवं शंख नदी से जलापूर्ति की जा रही है. जिसके अंतर्गत मुख्यत: शंख नदी में दो इंफिलटेरेशन, वेल एवं एक जैक वेल तथा साउथ कोयल में नदी में इस तरह की व्यवस्था है.
5 केंद्र प्रायोजित योजना अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन, 2.0 विश्व बैंक संपोषित झारखंड म्यूनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत 144.36 करोड़ की लागत की परियोजना की स्वीकृति दी गयी है. 5.5 किमी तक पाइपलाइन बिछा हुआ है जिससे जलापूर्ति हो रही है.
नयी योजना में पूरे निकाय क्षेत्र की जरूरत का आकलन यिकाय गया है और 2055 तक का प्लान तैयार किया गया है. इसके तहत पानी के नये पाइपलाइन बिछाने, चार नये जलमीनार बनाने, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य कार्य किए जायेंगे.




