
Ranchi: समाजसेवी दयामनी बारला और सेंगल पार्टी की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा टेटे ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों के साथ सैकड़ों समर्थकों को पार्टी में शामिल कराया.
समाजसेवी दयामनी बारला ने कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद कहा कि झारखंड आंदोलन के समय भी हम लोगों का नारा था कि लड़ कर इसे लेंगे और लंबी लड़ाई लड़ने के बाद यह महसूस किया है कि 20 साल तक समाज की लड़ाई लड़ते रहे. देश में कई राजनीतिक पार्टियां हैं, लेकिन कांग्रेस को छोड़ कर कोई सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ रही है. समाज की आगे की लड़ाई कांग्रेस के साथ मिल कर लड़ेंगे. राहुल गांधी की न्याय यात्रा से हम सभी काफी प्रभावित हैं.
वहीं प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि 10 साल से आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है. उस आवाज की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है. हमारी पार्टी कोई धर्म नहीं देखती है. पार्टी में शामिल हो रही इन बहनों को पूरी तरीके से सम्मान देने का काम करेंगे.



