NEWS

पशुपालन विभाग के पुनर्गठन में निदेशक प्रमुख का पद संवर्गीय, प्रोन्नति का पांच पद सोपान एवं पशुपालन आयुक्त, गैरसंवर्गीय, भारतीय प्रशासनिक सेवा से प्रावधान कर नियमावली संशोधन शीघ्र: चंपाई सोरेन

Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से झारखण्ड पशु चिकित्सा सेवा संघ का प्रतिनिधिमंडल ने मानव चिकित्सकों के At Par (equivalent) पशु चिकित्सकों का सेवा नियमावली में निदेशक प्रमुख का पद संवर्गीय, प्रोन्नति का पांच पद सोपान एवं पशुपालन आयुक्त का पद गैर संवर्गीय ,भारतीय प्रशासनिक सेवा से किये जाने के प्रस्ताव पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पशु चिकित्सकों को स्वागत देने का अनुरोध किया गया. संघ द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में पशु चिकित्सकों के लिए मात्र दो पद सोपान हैं औऱ प्रोन्नति का मात्र 9% है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद लैंपस, पैक्स कर्मियों के सामने भुखमरी का संकट, अब कर्मचारी संघ ने सीएम चंपाई सोरेन से लगायी फरियाद

775 स्वीकृत बल के विरुद्ध जिसमें अधिकांश पशु चिकित्सक अपने मूल पद से ही सेवानिवृत हो रहे हैं, जो नैसर्गिक न्याय के विरुद्ध है. अन्य राज्य यथा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब, आसाम में निदेशक संवर्गीय औऱ पशु चिकित्सकों का पांच पदसोपान के साथ 50% प्रोन्नत पद है.

संघ द्वारा यह भी अवगत कराया गया  कि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा सार्वजानिक मंच से पशु चिकित्सकों की सेवानिवृति उम्र मानव चिकित्सकों की भांति 60 वर्ष से बढाकर 65 वर्ष करना एवं पशुपालन निदेशालय एवं अधीनस्थ कार्यालय का पुनर्गठन कर झारखण्ड पशुपालन सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली मे संशोधन करने का सकारात्मक घोषणा की गई है परन्तु 4 माह बाद भी संचिका मे अनुमोदन नहीं प्राप्त किया गया है. सभी बातों को सुनने के बाद संघ के मांग को मुख्यमंत्री ने नयायोचित बताया जल्द पूरी की जाएगी आश्वास्त किया गया.संघ प्रतिनिधि मण्डल में अध्यक्ष डॉ सेमसन संजय टोप्पो, महामंत्री, डॉ शिवानंद कांशी एवं डॉ शिव कुमार वर्मा शामिल थे.

Related Articles

Back to top button