JharkhandRanchi

कृषि मंत्री ने उपायुक्त को दिया निर्देश, जंगली हाथियों के आतंक से पीड़ित किसानों की करें मदद

Ranchi : राज्य के कृषि मंत्री बादल ने कांके प्रखंड में गत दिनों जंगली हाथियों द्वारा किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन कर यथोचित कार्रवाई करने के संबंध में रांची के उपायुक्त छवि रंजन को एक पत्र भेजा है.

पत्र में श्री बादल ने कहा है कि कांके प्रखंड के बाड़ू, जयपुर, कदमा, चामा, नगड़ी, कोकडोरो और बालू ग्राम के ग्रामीणों को जंगली हाथियों के आतंक से नुकसान पहुंचा है. हाथियों ने किसानों की फसलों को रौंद डाला.

इस संबंध में रांची जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी गुलजार अहमद ने श्री बादल को पत्र लिख कर ग्रामीणों की सहायता करने का अनुरोध किया था. पत्र में कांके विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों के घुसने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाये जाने का जिक्र किया गया था.

इसे भी पढ़ेंःफाइजर ने दी खुशखबरीः जल्द आ जायेगी 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन

Related Articles

Back to top button