
Giridih: पिछले 24 घंटे में गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने 11 नए थाना प्रभारी को जिम्मा सौंपा है. राज्य स्तर पर हुए तबादले के बाद जिले में आए नए पुलिस अधिकारियों को नया थानेदार नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को एसपी ने जिन 11 नए अधिकारियों को थानेदार नियुक्त किया. उसमे नरेंद्र यादव को पचम्बा थाना प्रभारी बनाया गया. जबकि पीरतांड का नया थाना प्रभारी गौतम कुमार को बनाया गया. इसी तरह राणा जंग बहादुर सिंह को निमियाघाट थाना प्रभारी बनाया गया. तो बेंगाबाद के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह नियुक्त किए गए. ब्रजेश कुमार को भेलवाघाटी का जिम्मा सौंपा गया. तो गुनियाथार ओपी प्रभारी श्रीकांत कुमार बनाए गए. इसी तरह मंशादीह के अंकित कुमार और भरकट्टा ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज नियुक्त किए गए. वही दीपक कुमार 2 को हरलाडीह और रघुनाथ सिंह को गांडेय और मुकेश पंडित को ताराटांड़ थाना प्रभारी बनाया गया.
यहां देखें लिस्ट:

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह एसपी ने जिले में 12 नए थाना प्रभारियों का किया पदस्थापन, जानें कौन से थाना प्रभारी कहां गए




