Giridih

गिरिडीह एसपी ने जिले में 12 नए थाना प्रभारियों का किया पदस्थापन, जानें कौन से थाना प्रभारी कहां गए

Giridih: राज्य स्तर पर बड़े पैमाने पर हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले के करीब दस दिनों बाद गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने गुरुवार को जिले के 12 थानों और ओपी में नए थानेदारों की प्रतिनियुक्ति कर दिया है. देर शाम एसपी द्वारा जारी सूची के बाद हर थानेदारों को तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

जारी सूची के अनुसार प्रीनन को डुमरी का नया थानेदार नियुक्त किया गया. जबकि अरविंद कुमार सिंह को सरिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया. वहीं सुख सागर सिंह चौधरी को जिले के सबसे जटिल थाना बगोदर का प्रभारी गया. तो बिरनी थाना प्रभारी राजीव कुमार बनाए गए. वही दीपक कुमार 1 को नवडीहा ओपी का प्रभारी बनाया गया. नंदूकुमार पॉल को धनवार थाना प्रभारी बनाया गया.  विभूति देव को घोड़थबा ओपी का प्रभारी बनाया गया. तो परसन ओपी का प्रभारी मनोज कुमार सिंह को बनाया गया. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू बनाए गए. तिसरी थाना प्रभारी संजय नायक बनाए गए. गांवा थाना प्रभारी महेश चंद्रा बनाए गए. तिसरी के लोकायनायनपुर प्रभारी नीरज कुमार बनाए गए.

इसे भी पढ़ें:बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से जुड़े दो क्रिमिनल केस में हाइकोर्ट ने मांगी केस डायरी और एलसीआर

Related Articles

Back to top button