JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

लोकसभा चुनाव 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों को तीन साल से जमे पदाधिकारी, कर्मियों को दो दिनों में विरमित करने को लिखा लेटर

Ranchi: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी जिलों के डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को लेटर लिखा है. इसमें कहा है कि आगामी समय में कभी भी लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो सकती है. ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग से मिले निर्देश के आलोक में यह देखें कि उनके जिलों में पिछले चार सालों में निर्वाचन कार्य से जुड़े कौन कौन पदाधिकारी, कर्मी कितने दिनों से पदस्थापित हैं. जिनका तीन सालों का कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें हर हाल में विरमित किया जाए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक, अब भी ऐसी सूचना है कि कई पदाधिकारी (निर्वाचन कार्य से संबंधित) तीन साल या इससे अधिक समय से किसी जिले में पदस्थापित हैं. जिनका ट्रांसफर हो चुका है, वे अभी भी पूराने जगह पर ही जमे हैं. नव पदस्थापित कार्यालय में योगदान नहीं दिया है. इससे निर्वाचन से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं. पुलिस सहित अन्य विभागों में जिनका ट्रांसफर हो चुका है या तीन साल की अवधि पूरी हो चुकी है, उनके मामले में अगले दो दिनों में स्टेप लें. जिनका नव पदस्थापन हो चुका है, उन्हें इसके लिए विरमित करें. 26 फरवरी तक इससे संबंधित प्रतिवेदन भारत निर्वाचन आयोग, नयी दिल्ली को भेजा जाना है. ऐसे में इस मामले में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: JSSC और JPSC की सभी परीक्षा की जांच सीबीआइ से करायी जायेः अमित मंडल

Related Articles

Back to top button