
Ranchi: नगर विकास विभाग ने तीन से चार वर्षो से नियुक्त एवं पदस्थापित अधिकारी-कर्मचारी व संविदा कर्मियों के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है. इस संबंध में सभी नगर निगमों, नगर निकायों, प्रबंधक निदेशक आवास बोर्ड, खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार माडा, उपाध्यक्ष आरआरडीए, परियोजना निदेशक जुडको व मुख्य अभियंता अभियंत्रण कोषांग मुख्यालय को पत्र लिखा है.
निर्वाचन विभाग ने इस संबंध में दिशा-निर्देश दिया है और लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए गृह जिला व अन्य जिलों में पदस्थापित अधिकारी व कर्मियों की सूची मांगी है. विभाग ने विस्तृत प्रतिवेदन देने को कहा है. निर्वाचन विभाग ऐसे कर्मियों को या तो स्थानांतरण को कहेगा, इनमें कुछ को चुनावी ड्यूटी में लगायेगा.




