JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास दुकानदार की दिलेरी से विफल

Ranchi : राजधानी रांची के अरगोड़ा-कटहल मोड़ रोड में रिलायंस फ्रेश के पास ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास हुआ है. हालांकि दुकानदार ने इस लूट को विफल कर दिया. वहीं अपराधी पिस्टल छोड़ कर भाग गया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद सिटी एसपी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और सीसीटीवी फुटेज को निकाला गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है. वहीं पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से पूछताछ कर रही है.

पुलिस ने अपराधियों के मोबाइल और बाइक को किया जब्त

दुकान में तीनों अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया. इस दौरान अपराधियों और जेवर दुकान संचालक दीपेश में जम कर हाथापाई हुई. दुकान में हल्ला होने के बाद तीनों अपराधी किसी तरह मौके से फरार हो गये. भीड़ को अपनी तरफ आता देख सभी अपराधी अपनी बाइक को भी छोड़ कर मौके से भाग गये.

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सबसे पहले अपराधियों के मौके पर गिरे मोबाइल को जब्त किया. मौके पर अपराधियों ने अपनी बाइक भी छोड़ी है, जिसकी जांच की जा रही है. हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं. उसी के आधार पर अपराधियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढे़ं- बोकारो में पुलिस के साथ नक्सलियों की दूसरे दिन भी मुठभेड़

Related Articles

Back to top button