BokaroJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

बोकारो में पुलिस के साथ नक्सलियों की दूसरे दिन भी मुठभेड़

Ranchi : बोकारो में नक्सलियों और पुलिस के बीच दूसरे दिन भी मुठभेड़ हो गई. जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के हलवे के डूमरपनिया के पास जंगली इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है. बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. पुलिस और नक्सलियों के बीच एक घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग में 25 से 30 राउंड गोलियां चली. बीच में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है.

इलाके में बिरसेन दस्ता है सक्रिय

बोकारो इलाके में जोनल कमांडर वीरसेन का दस्ता सक्रिय है. मंगलवार को बोकारो के नक्सल प्रभावित झुमरा की तलहटी स्थित चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चियाटांड़ एवं दंदरा के बीच जंगल में पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा की सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबल सर्च अभियान पर निकले थे. चियाटांड़ एवं दंदरा के बीच जंगल में पहुंचने पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई.

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी आज अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button