Dharm-JyotishLead News

पहले लोगों के मन में थे राम, अब राममय हुआ देश, अयोध्या की तरह मथुरा, काशी भी सजेगाः सद्गुरु रितेश्वर महाराज

Ranchi: पूरा देश श्रीराम की भक्ति में डूबा हुआ है. 22 जनवरी को अयोध्या में होनेवाले भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर विपक्ष राम के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगा रहा है. तो दूसरी तरफ़ संत महात्मा इस पल को राममय बता रहे हैं. सारी सियासत और आरोप के बीच सद्गुरु रितेश्वर महाराज पूरे देश का भ्रमण कर राममय कर रहे हैं. वह पूरे देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर रहे हैं. और बता रहे हैं कि किस तरीक़े से पहले हमारी ज़ुबान पर श्रीराम होते थे अब पूरा देश ही राममय हो गया है. देश भ्रमण के क्रम में रांची पहुंचे सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने कहा कि पहले राम हमारी ज़ुबान और मन में होते थे. लेकिन अब पूरा देश राममय हो चुका है. इसी को लेकर पूरे देश को जगाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं रामचरित मानस के अपमान के सवाल पर कहा कि ऐसा काम वही लोग कर रहे हैं, जो लोग देश के विरोध में बोलने और काम करने में लगे हैं. जिन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, गलियां सुनीं, कितनी यातनाएं झेलने के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने का मतलब है कि बलिदान की प्रतिष्ठा हो रही है. और अब यह लड़ाई रुकनेवाली नहीं है. अयोध्या के बाद मथुरा और काशी भी एक दिन सजेगा.

इसे भी पढ़ें – राज्य में बढ़ रही ठंड को देखते हुए कोडरमा जिला प्रशासन ने लिया फैसला, जानें क्या…

Related Articles

Back to top button