JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiSportsTOP SLIDERTop Story

FIH HOCKEY OLYMPIC QUALIFIERS: जीत के साथ हुई जर्मनी के अभियान की शुरुआत, चिली को 3-0 से किया परास्त

Ranchi: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स के मुकाबले शनिवार से शुरू हो गये. पहले मैच में जर्मनी और चिली के बीच मुकाबला हुआ. इसमें मैच के फर्स्ट हॉफ में ही जर्मनी 2-0 से आगे हो गया था. जर्मनी की ओर से पहला गोल सेलिन ओरुज और दूसरा गोल जेट फ्लेसचुज ने और लिजा नोल्टे ने तीसरा गोल दागा.

टीम की यह बढत (3-0) मैच के आखिर तक कायम रही. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल किसी की ओर से नहीं हुआ. तीसरे क्वार्टर में जर्मनी कीओर से लिसा नोल्टे ने एक गोल दाग दिया. इस तरह से जीत के साथ जर्मनी ने अपने अभियान की शुरुआत की.
इसे भी पढ़ें: रांची में आज से इंटरनेशनल हॉकी मैचों की दिखेगी दीवानगी, अमेरिका संग मुकाबले से अपने ओलंपिक क्वालिफायर अभियान की शुरुआत करेगी भारतीय टीम

इससे पहले मैच प्रारंभ होने से पूर्व खेल मंत्री हफीजुल हसन, खेल सचिव मनोज कुमार, हॉकी इंडिया के आरके श्रीवास्तव ग्राउंड में उपस्थित रहे. खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान स्टेडियम में हॉकी इंडिया के भोलानाथ सिंह, खेल निदेशक सुशांत गौरव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे.

मैच के दौरान जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में दर्शकों के लिए इंट्री फ्री रखा गया था. सुरक्षा के लिहाज से भी जगह जगह पर पुलिस बल के जवान और अधिकारी भी उपस्थित थे. जर्मनी- चिली के अलावा अब सबकी नजरें जापान- चेक गणराज्य, न्यूजीलैंड- इटली और भारत- अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले पर लगी हैं.

Related Articles

Back to top button