
Ranchi : रांची पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम आसिफ अंसारी है. गिरफ्तार अपराधी रांची के डोरंडा इलाके का रहनेवाला है. गिरफ्तार अपराधी के पिता का नाम मुख्तार अंसारी है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक युवक पिस्टल के साथ लोअर बाजार इलाके में घूम रहा है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने एक पिस्टल, एक गोली और स्कूटी बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें – संत जेवियर स्कूल की प्री बोर्ड परीक्षा से वंचित 52 छात्रों की परीक्षा 10 जनवरी को ली जायेगी



