
Giridih: रविवार को गिरिडीह के अहिल्यापुर थाना इलाके के बेलातांड गांव के मोड़ में ट्रक और बाइक के टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक गांडेय थाना इलाके के भंदरकुंडा गांव का रहने वाला मोहम्मद बदरुद्दीन था. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन टक्कर इतना जोरदार हुआ की बदरुद्दीन की मौत मौके पर हो गयी. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. और जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे. फिलहाल समाचार लिखने जाने तक घटनास्थल पर रोड जाम लगा हुआ था. तो जानकारी मिलने के बाद अहिल्यापुर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुटी. और रोड जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता किया. इस दौरान थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया की नियम के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार मृतक बदरुद्दीन अपने घर भंडारकुंडा गांव से बाइक से बंगाल के आसनसोल जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ ट्रक ने मृतक के बाइक को टक्कर मार दिया. जिसे मौके पर उसकी मौत हो गई.





