
Chakradharpur: बिरसा मुंडा ताइक्वांडो एकेडमी चाईबासा की ओर से आयोजित शीतकालीन अवकाश पर तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ. रविवार को इस समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात लाइब्रेरीमेन संजय कच्छप उपस्थित हुए. इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लडमैन लालू कुजूर, सृष्टि चाईबासा के संस्थापक सह अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, क्लब के सलाहकार मास्टर इरशाद उपस्थित होकर शिविर में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. समापन समारोह में लाइब्रेरीमेन श्री कच्छप ने कहा कि समय का सदुपयोग करना ही हमारे लक्ष्य की ओर हमें अग्रसर करता है. उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको भी एक ब्रांड बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, जरूरत है कि उसकी सा समय शुरूआत किया जाए, शुरुआत जरूर कठिन होता है, लेकिन इसका तात्पर्य नहीं कि हम उसे कठिनाइयों से डर कर अपने लक्ष्य से भाग जाए या छोड़ दें. विशिष्ट अतिथि के रूप में आए ब्लडमेन लालू कुजूर ने कहा कि जिस तरह से आज आप लोग अपना प्रदर्शन कर रहे हैं, सचमुच यह प्रदर्शन आप सबको आगे लेकर जाएगा और वह दिन दूर नहीं जब आप लोग अपने प्रदर्शन से देश समाज का नाम रोशन करेंगे, जरूरत है कि अपने गुरु, अपने अभिभावक गणों के बताएं मार्गदर्शन पर चले. उन्होंने आगे सोशल मीडिया से दूर रहने की नसीहत दी, क्योंकि आज बच्चे मैदान पर कम, मोबाइल में ज्यादा खेलते हैं.

750 ग्रामीणों के बीच कंबल का किया वितरण
पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के इचाकुटी और बाईपी ग्रामीणों के बीच 750 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर संस्था के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन एक सामाजिक संगठन है जिसका काम सेवा परमो धर्म है. उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ,कृषि एवं सामाजिक सेवा करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. वर्तमान में आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को तन मन धन से सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा आज लोगों का दुआ ही है कि 2017 में गरीबों की सेवा के लिए एक छोटा रुप में इस ग्रुप का गठन किया गया था. तब 5-10 लोगों को ही कंबल का वितरण किया जाता था. जो आज जनता के सहयोग से एक विशाल पेड़ बनकर तैयार हैं. आज चक्रधरपुर प्रखंड के इचाकुटी और बाईपी गांव में 750 गरीब एवं असहाय ,विकलांग ,वृद्ध महिला पुरुष एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. मौके पर जीप सदस्य मीना जोंको एवं पूर्व मुखिया राजेश जोंको ने कहा कि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन संस्था गरीबों की सेवा के लिए हमेशा आगे आकर कार्य कर रही है. इसकी जितनी भी सराहना किया जाए कम है. इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष खिरोद चंद्र महतो,बाबू महतो, नीतीश महतो,शुभम महतो,सुनील महतो,रामराय सामड,मनोज बांकिरा,मुकुंद बानरा,राशाय सामड समेत हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे.




