
Ranchi: झारखंड सरकार ने बुधवार की रात 14 आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. गृह विभाग में इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दिया है. सीआइडी के डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी डीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि वायरलेस एडीजी आरके मलिक का ट्रांसफर करते हुए उन्हें एडीजी जैप व एडीजी मुख्यालय मुरारी लाल मीणा को एडीजी निगरानी सुरक्षा (झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड) के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विशेष सचिव गृह के पद पर पदस्थापित तदाशा मिश्रा को एडीजी रेल, एडीजी होमगार्ड सह अग्निशमन सेवा के पद पर पदस्थापित सुमन गुप्ता को एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, एडीजी प्रिया दुबे को एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण के पद से ट्रांसफर करते हुए एजी एडीजी होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा के पद पर पदस्थापित किया गया है. एडीजी रेल के पद पर पदस्थापित टी कंडासामी को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है.
आइजी मानवाधिकार अखिलेश झा को रांची जोन का नया आइजी, जैप डीआइजी सुनील भास्कर को हजारीबाग रेंज का डीआइजी, बोकारो डीआइजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को जैप डीआइजी, पाकुड़ एसपी एचपी जनार्दन को धनबाद जिले का एसएसपी, धनबाद एसएसपी के पद पर पदस्थापित रहे संजीव कुमार को दुमका का डीआइजी बनाया गया है. जैप 6 के कमांडेंट प्रभात कुमार को एसपी पाकुड़, जैप पांच के कमांडेंट अरविंद सिंह को एसपी हजारीबाग, रांची के ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव को साहिबगंज का नया एसपी बनाया गया है.




