GiridihJharkhandNEWSRanchi

मधुपुर से अब होगा रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन

Giridih: केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों के बाद शुरु हुए गिरिडीह-रांची वाया कोडरमा, धनवार न्यू इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन मधुपूर से होने की स्वीकृति मिल गई है. बुधवार को इसे जुड़ा पत्र ईस्ट रेल जोन के जीएम के निर्देश पर रेलवे कोचिंग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने जारी कर दिया है. जारी पत्र में उपनिदेशक राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि न्यू इंटरसिटी एक्सप्रेस रांची-न्यू गिरिडीह ट्रेन नंबर 18617 और 18618 का न्यू गिरिडीह स्टेशन से होने के बजाय मधुपूर स्टेशन से होगा.

इसे भी पढ़ें: CRPF जवान की पत्नी और उसके बच्चे को भगा ले जाने वाला आरोपी पाकुड़ से गिरफ्तार

 

रांची से सुबह खुलने के बाद ट्रेन दोपहर तीन बजे मधुपूर से खुलेगी. इधर मधुपूर से शुरु होने के बाद गिरिडीह चैंबर के पदाधिकारी निर्मल झुनझूनवाला, प्रमोद कुमार, प्रदीप अग्रवाल, डा. अमरजीत सिंह सलूजा, डा. गुणवंत सिंह मोंगिया, मुकेश जालान, जयप्रकाश लाल और मोहन साव समेत कई पदाधिकारी ने केन्द्रीय मंत्री के साथ ईस्ट रेल जोन के पदाधिकारी बधाई दिया है.

Related Articles

Back to top button