JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर में 60.8 मिमी हुई बारिश, नौ दिसंबर से साफ होगा मौसम, तापमान में आयेगी गिरावट

Ranchi: गंभीर तूफान मिचौंग का असर राज्य भर में देखा जा रहा है. गुरूवार सुबह तक की बात करें तो सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में 60.8 मिमी रिकॉर्ड किया गया. किरीबुरू में 29.8 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में 28 मिमी, खूंटी में 25 मिमी, लोहरदग में 23 मिमी, रामगढ़ में 21 मिमी, रांची में 23 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के पूर्व डीएलओ लियाकत अली पर चलेगी विभागीय कार्यवाही

पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य के लगभग सभी जगहों में बारिश रिकॉर्ड किया गया. वहीं, दो डिग्री तक तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो गुरूवार यानी आज तक राज्य में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं, आठ दिसंबर को कुछ हिस्सों में हल्के दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है. इसमें मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी और मध्य जिले शामिल है.

वहीं अन्य हिस्सों में आंशिक बादल छाये रहे सकते है. केंद्र की मानें तो राज्य में पूर्व की ओर से नमी युक्त हवाएं चल रही है. जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं बारिश के कारण भी तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है.

नौ से साफ रहेगा मौसम

केंद्र की मानें तो चक्रवाती तूफान मिचौंग का आंशिक असर आठ दिसंबर को देखा जा सकता है. लेकिन असर बहुत अधिक गंभीर नहीं होगा. वहीं, नौ दिसंबर से मौसम साफ होने की जानकारी दी गयी है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की मानें तो बादल हटने के साथ ही राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जो तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी.

वहीं पूरवइया हवाओं के कारण लोगों को अधिक ठंड का सामना करना पड़ेगा. हालांकि आठ दिसंबर तक जिन जिलों में बादल और बारिश की संभावना है उनमेें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग जिला शामिल है. इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. हालांकि इस दौरान सुबह और शाम के वक्त कोहरा और धूंध का असर देखा जायेगा.

Related Articles

Back to top button