Crime NewsGiridihJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWS

गिरिडीह: शादी से 2 दिन पहले युवती ने की खुदकुशी, आज होनी थी हल्दी की रस्म, सकते में परिजन

Giridih:  जिले के जमुआ के नवडीहा ओपी के सियातांड के बहराडीह गांव में जिस युवती को दुल्हन बनकर अपने घर से ससुराल पिया के घर जाना था। उसी युवती ने गुरुवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वाली युवती का नाम 19 साल की काजल कुमारी बताया जा रहा। और गुरुवार को इसी काजल के हल्दी की रश्म शुरू होना था। लगभग सारी तैयारी भी बुधवार की देर रात ही निपटा लिया गया था। क्योंकि शनिवार को काजल को किसी की दुल्हन बनकर अपने ससुराल जाना था। लेकिन गुरुवार की सुबह जब काफी देर तक काजल ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसके पिता ने खिड़की से झांक कर देखा तो बेटी काजल का शव फंदे से झूलता हुआ मिला.

इस दौरान मृतिका काजल के पिता महेंद्र मंडल ने अपने परिजनों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा, और कमरे के अंदर गए। इस दौरान घटना की जानकारी नवडिहा ओपी की पुलिस को दिया गया। तो पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। और काजल के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। इधर बेटी का शव देख कर मां बार बार बेसुध हो रही थी। फिलहाल, काजल ने आत्महत्या क्यों की, ये स्पष्ट नहीं हुआ हैं क्योंकि उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है.

Related Articles

Back to top button