
Ranchi : केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आरआइटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में रांची नगर निगम रांची के जल आपूर्ति शाखा के दैनिक मजदूर समिति ने आवेदन देकर मदद की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि 13 -14 वर्षों से जल आपूर्ति विभाग में चापाकल बनाने एवं पाइप मरम्मत का काम कर रहे हैं. करोना काल के समय भी अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा कर रहे थे, परंतु हमें बिना सूचना दिये ही नौकरी से निकाल दिया गया. जिसके कारण सभी बेरोजगार हो गये हैं और बाल बच्चों संग भूखे मरने की नौबत आ गई है. केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि झारखंड को लूटखंड बना दिया गया है. नेता-अफसर गरीबों का पैसा लूट रहे हैं. गरीब और गरीब और अमीर और अमीर होते जा रहे हैं. हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है. समिति गरीबों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ेगी. मौके पर केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप, महासचिव संजय तिर्की, सोहन कच्छप, पंचम तिर्की, प्रमोद एक्का, विनय उरांव एवं अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कल्पना सोरेन को समर्थन देगा सीपीआई



