
Bokaro: बोकारो जिला के स्वांग कांटाघर रोड सेल को लेकर शनिवार को सीसीएल गेस्ट हाऊस में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में पूर्व विधायक शामिल हुए. पूर्व विधायक ने कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता से तीन बिंदुओं पर दो टूक बात की और कहा कि विभिन्न विस्थापित समितियों के आंदोलन पश्चात 2012 में स्वांग में कांटा घर स्थापित हुआ है और हजारों स्थानीय लोग प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जुड़े हुए हैं. किन्तु अचानक सर्वे ऑफ का नोटिस चिपका देने से संशय और कयासों की स्थिति बनी हुई है. यह कांटा घर किसी भी हाल में दूसरे जगह शिफ्ट न हो. करीब एक साल से नियमित रूप से सेल का ऑफर नहीं मिलने की संबंधित लोगों की शिकायत से अवगत कराया. आगे कहा कि स्वांग कोलियरी के रोड सेल का कांटा घर हजारों स्थानीय लोगों की आजीविका का साधन है. इससे छेड़छाड़ नहीं किया जाए और संशय एवं कयासों की स्थिति को खत्म करें. पूर्व विधायक ने बताया कि जीएम ने स्पष्ट भरोसा दिया है कि कांटा घर कहीं दूसरे जगह शिफ्ट नहीं होगा और स्वांग में ही कांटा घर रहेगा. नियमित रूप से सेल का ऑफर भी दिया जाएगा. अगर यह कांटाघर डिमोलाइज होगा भी तो पहले नया कांटाघर पुराने कांटाघर के आसपास इसी क्षेत्र में बनेगा. इस त्रिपक्षीय वार्ता के सकारात्मक होने पर लोकल सेल संघर्ष मोर्चा के सदस्यों एवं स्थानीय जुड़े सभी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई.बताते चले की लोकल सेल संघर्ष मोर्चा से प्राप्त आवेदन के आलोक में त्वरित एवं सकारात्मक पहल करते हुए पत्रांक 334/2023 दिनांक 16.11.2023 के तहत उपायुक्त बोकारो, SDO बेरमो को पत्र प्रेषित कर त्रिपक्षीय वार्ता कराकर समस्या समाधान कराने पर बल दिया था. मौके पर SDO, SDPO, GM समेत सेल कमेटी के मो तौकीर अहमद, मुबारक अंसारी, मो सफीक, बिनोद अग्रवाल, संजू सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा, राजेश जयसवाल, राजेश भारती, सचिता सिंह, अमित पासवान, मोइन खान, संदीप अग्रवाल सहित दर्जनों जनों लोग शामिल थे.




