
Gomia: बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आती हुई युवतियों को नशे में धुत दो युवक उनके साथ छेड़खानी करने लगे. बात बढ़ता देख कुछ युवती ने दौड़कर इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी. स्कूल प्रबंधन तुरंत स्कूल के बाहर आकर उन दो लड़कों को पकड़ा अगल-बगल के ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और उन दोनों को की पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें: गोमिया रेलवे स्टेशन के मुख्य पथ को लेकर धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को जिप सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों युवक गोमिया बेलाटांड के रहने वाले हैं. इसकी सूचना गोमियां थाना को दी गई. मौके पर गोमियां थाना पुलिस बल पहुंची और दो युवकों को अपने साथ पकड़ कर थाने ले आई. वही युवतियों ने रोते हुए बताया कि स्कूल आते वक्त यह दो युवक बदतमीजी पर उतर आए और तरह-तरह की बातें करने लगे. वही स्कूल प्रबंधन में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतों से कैसे यहां बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आएंगे.




