BokaroNEWS

गोमिया रेलवे स्टेशन के मुख्य पथ को लेकर धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को जिप सदस्य ने सौंपा ज्ञापन

Gomia: गोमिया रेलवे स्टेशन का मुख्य पथ जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. इस समस्या से अवगत कराते हुए जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज ने धनबाद रेल मंडल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा और बताया कि स्टेशन का मुख्य पथ जर्जर हो चुका है, बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं जिसमें पानी जमा रहती है. छोटे बड़े वाहन जब गुजरते हैं तो रात्रि के समय में इस पथ में अंधेरा रहने पर आये दिन दुर्घटना होते रहती है. आने जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

इसके लिए रेल प्रबंधक से कहा कि बरसों से यह सड़क जस की तस है. इस सड़क की मरमती करते हुए दोनों और लाइट एवं पानी निकालने के लिए नाली बनाने की बात कही ताकि स्टेशन आने जाने वाले यात्री बिना किसी परेशानी के स्टेशन आ जा सके.

Related Articles

Back to top button