
Bokaro: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ – बोकारो मुख्यमार्ग में पोड़दाग के समीप सड़क दुघर्टना में एक महिला कि मौत हो गई. घटना बुधवार सुबह लगभग 9 बजे कि बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो निवासी रविन्द्र कुमार स्वर्णकार अपने दो बच्चों के साथ ऑटो में पत्नी पूनम सोनी 27 वर्षीय अपने दो पहिया वाहन से राँची कोकर जा रहे थे. राँची जाने के क्रम में पेटरवार थाना क्षेत्र स्थित पोड़दाग के पास में अज्ञात टेलर ने दोपहिया सवार पूनम सोनी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे पूनम सोनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक के पति रविंद्र कुमार स्वर्णकार ने बताया कि वे रांची स्थित कोकर में रहकर ऑटो चलकर अपना परिवार का भरण पोषण किया करता था. दुर्गा पूजा में अपने घर बोदरो आया हुआ था. पूजा में शामिल होकर वापस रांची जा रहा था. इसी क्रम में घटना घटित हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही पेटरवार पुलिस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में लाया गया. जहाँ चिकित्सा पदाधिकारी ज्योत्सना सिन्हा ने मृत घोषित कर दिया. इस दौरान पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया. वहीं मृतक के पति व दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.




