
NW Desk : नंदिता दास मंटो की कहानी को ऐसे समय पर्दे पर लेकर आ रही हैं. जब कलाकार, साहित्यकार, लेखक, रंगकर्मी और बुद्धजीवी वर्ग के लोग सत्ता समर्थकों के निशाने पर ही रहते है. मंटो की कहानी को जब पर्दे पर देखा जाएगा तो ऐसा प्रतीत होगा मानों वक्त आज भी ठहरा हुआ है.
हिंदू-मुसलमान के बीच की नफरत हो या फिर सहिष्णुता-अहिष्णुता के नाम पर बहस हो. उस दौर की ये बातें आज भी समाज में जिंदा है. मंटो की सारी कहानी और हालात, वर्तमान हालात से खूब मिलते-जुलते है.
इसे भी पढ़ें- भूख लगने पर महिला ने रोटी चुराकर खा ली, तो मालिक ने नंगा कर बांध दिये हाथ-पैर, पूरे बदन पर लगाया मिर्च पाउडर का लेप
मंटो छोड़ेगी अलग छाप
बॉलीवुड में जीवनी आधारित फिल्मों की बाढ़ के बीच नंदिता दास को उम्मीद है कि उनकी फिल्म मंटो अलग छाप छोड़ेगी. यह फिल्म मशहूर लघुकथा लेखक मंटो के उस दौर की कहानी कहती है जब सांप्रदायिक हिंसा चरम पर थी. बतौर निर्देशक नंदिता दास की यह दूसरी फिल्म है. फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सआदत हसन मंटो का किरदार निभाया है. फिल्म में वर्ष 1946 से शुरू लेखक के सबसे अधिक उथल-पुथल भरे एवं रचनात्मक दौर को दर्शाया गया है.
यह पूछे जाने पर कि कलाकार बार-बार विभाजन पर ही बात क्यों करते हैं. इस पर नंदिता ने कहा, कि आखिर हम इसे भूल क्यों नही पाये हैं. शायद हम इसे इसलिए नहीं भूल पाये हैं क्योंकि हमने इससे कुछ सीखा ही नहीं.
इसे भी पढ़ें- रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी
सांप्रदायिक हिंसा की वही घटनाएं हो रही है आज
अभिनेत्री से निर्देशक बनीं नंदिता ने कहा कि वह मंटो की नजर से उथल-पुथल भरे उस इतिहास को देखने में अधिक रूचि रखती हैं. उन्होंने बताया कि आज सांप्रदायिक हिंसा की वही घटनाएं हो रही हैं. तब जो लोग इससे जूझे थे और आज जो इससे जूझ रहे हैं : वो आम लोग हैं. सिरिल रेडक्लिफ ने एक रेखा खींच दी जो शायद एक गांव से होकर गुजरी और फिर सबकुछ तबाह हो गया.
मंटो की दो बेटियां नुसरत एवं नुजहत हाल में इस फिल्म को देखने के लिये इसके विशेष प्रीमियर पर मुंबई आयी थीं.
इसे भी पढ़ें- मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये
मंटो ने बंटवारे का दंश खुद झेला
मंटु अपनी बेजोड़, बेबाक और फक्कड़ लेखनी के लिए अपने समय में मशहुर थे. उर्दू के महान लेखक सआदत हसन मंटो ने बंटवारे का दंश खुद झेला. टोबा टेक सिंह, खोल दो और ठंडा गोश्त जैसी कहानियों के जरिए उन्होने उस दर्द पेश किया है.
मंटो के किरदार में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आ रहे हैं. उन्होंने पर्दे पर लेखक को जीवंत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. मंटो के हर रुप को नवाज ने बेहतर तरीके से निभाया है. एक सीन में नवाजुद्दीन के चेहरे पर जो आक्रोश झलकता है, वो उनकी अदाकारी का बेहतर नमूना है, वहीं परिवार की जिम्मेदारी को ठीक से ना उठा पाने का दर्द भी नवाज ने बेहद संजीदा ढंग से निभाया है.




