JharkhandRanchi

अल्बर्ट एक्का चौक बना रणक्षेत्र, एबीवीपी और माले कार्यकर्ता के बीच हुई मारपीट

Ranchi: बुधवार शाम रांची का अल्बर्ट एक्का चौक रणक्षेत्र में बदल गया. जहां एबीवीपी और माले कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें माले के एक कार्यकर्ता घायल हो गए. एबीवीपी जेएनयू में हुए छात्र संघ चुनाव में जीत का जश्न मनाने अल्बर्ट एक्का चौक पर एकत्रित हुए थे. वहीं माले जेएनयू में छात्र के मुद्दे को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर जमा हुए थे. इसी के विरोध में दोनों कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.

इसे भी पढ़ेंःBJP कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और आशा लकड़ा से ज्यादा तरजीह मिस्फिका को

क्या है मामला

ज्ञात हो कि बुधवार की शाम अल्बर्ट एक्का चौक पर एबीवीपी कार्यकर्ता और माले कार्यकर्ता के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में माले का एक कार्यकर्ता घायल हो गया. एबीवीपी के कार्यकर्ता, जेएनयू छात्रसंघ में हुए जीत का जश्न मनाने अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचे थे. वहीं माले कार्यकर्ता जेएनयू में छात्र के मुद्दे को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों पार्टी के बीच झड़प हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः6302 करोड़ हुए खर्च लेकिन खेतों में नहीं पहुंचा पानी, 88 फीसदी किसान को सिंचाई सुविधा नहीं

हालांकि वजह क्या थी इस बात की जानकारी दोनों पार्टी की तरफ से नहीं दी जा रही है. किसी तरह लोगों ने हालात को काबू किया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों पक्ष को समझा-बुझा कर वहां से हटाया गया.

इसे भी पढ़ें- मैनहर्ट मामला: विजिलेंस ने मांगी 5 बार अनुमति, हाईकोर्ट का भी था निर्देश, FIR पर चुप रहीं राजबाला

Related Articles

Back to top button