Crime NewsJharkhandRanchi

राढू जंगल से नग्न हालत में मिला अज्ञात महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Ranchi: रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के लाली हसला टोली के राढू जंगल से शव मिलने से सनसनी फैल गई है. गुरुवार सुबह तकरीबन 10:00 बजे 35 वर्षीय अज्ञात महिला की नग्न अवस्था में लाश मिली है. महिला के गर्दन में तार लपेटा हुआ है, जबकि सिर पत्थर से कुचला हुआ है.

इसे भी पढ़ें- 6302 करोड़ हुए खर्च, लेकिन खेतों तक नहीं पहुंचा पानी

थाना प्रभारी ने बताया कि लग रहा है कि तीन से चार दिन पहले कहीं और हत्या करके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. वहीं लाली हेसला टोली के ग्रामीण आशंका जता रहे है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है.

क्या है मामला

बुधवार सुबह 10:00 बजे टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के लाली हेसल टोली के राढू जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिला. लाली हसला टोली के ग्रामीण सुबह राढू जंगल गए थे, इसी दौरान ग्रामीण की नजर एक महिला के शव पर पड़ी. उसके गले में तार लिपटा हुआ था. उसके बाद ग्रामीणों ने टाटीसिलवे थाना को इसकी जानकारी दी. टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें-रांची जलापूर्ति योजना : 397 करोड़ खर्च हुए, फिर भी योजना के लाभ से महरूम हैं रांचीवासी

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

महिला के शव मिलने के बाद लाली हेसला टोली के ग्रामीण आशंका जता रहे है कि पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है. और उसके बाद महिला की हत्या कर दी गई है, क्योंकि जिस अवस्था में महिला का शव मिला है उसे साफ जाहिर होता है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः बरियातू मैदान में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, आत्महत्या की जताई जा रही है आशंका

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

इधर मामले को लेकर टाटीसिलवे थाना प्रभारी का कहना है कि महिला का शव देखने से लग रहा है कि तीन-चार दिन पहले ही महिला की हत्या करके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है. जहां तक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा. आखिर क्या मामला है.

Related Articles

Back to top button