
Chakradharpur: हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मोत्सव की धूम रही. शहर से लेकर गांव तक मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाल कर खुशी का इजहार किया. जुलूस में शामिल बच्चे, बुढ़े जवान सभी उत्साहित नजर आएं. धार्मिक झंडे के साथ जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न क्षेत्र में भ्रमण किया. जुलूस शहर के चांदमारी, दंदासाई, बंगलाटांड, मुजाहिदनगर, पापड़ हाता, पोटका आदि इलाकों से निकाला गया. शहर के मार्गो से भ्रमण कर वापस अपने इलाके लौट कर समाप्त हुआ.जुलूस में पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाज सेवी डॉ विजय सिंह गागराई भी शामिल हुए.

इसके अलावा उर्दू स्कूल में सामूहिक दुआ व तकरीर कार्यक्रम में अंचल अधिकारी गिरजा नंद किस्कू, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार भी शरीक हुए. इस मौके पर ईद मिलादुन्नबी पर कुरान की तिलावत मदरसा कंजूल इमान के हाफिज व कारी मो शरीफ, नात हाफिज व कारी मो महताब, मौलाना मेराजुल हक,मौलाना नसीम सेहर,तकरीर मदीना मस्जिद बंगला तांड के पेश इमाम गुलाम सरवर मिस्बाही
मौलाना मो हाशिम ,संचालन हाफिज व कारी शमसुल हक ने किया. सामूहिक दुआ में बताया गया कि इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब आज ही के दिन मक्का में पैदा हुए थे उन्होंने पूरी दुनिया में अमन व शांति का पैगाम दिया. हम सभी को अपने जीवन में पैगम्बर साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिए.

इसके बाद सामूहिक दुआ में देश में अमन-चैन, भाईचारगी और विकास की कामना की गई. इस अवसर पर पीपल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाज सेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब आज ही की दिन मक्का में पैदा हुए थे उन्होंने पूरी दुनिया में अमन व शांति का पैगाम दिया. उन्होंने ने इंसानियत व मोहब्बत के पैरोकार थे. उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया.इस दौरान जुलूस का विभिन्न मुहल्लों में स्वागत करते हुए लोगों के बीच शिरीनी का वितरण किया गया। जुलूस में मुख्य रूप से उपस्थित अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शहज़ाद मंजर और सचिव बैरम खान,झामुमो नगर अध्यक्ष मुन्ना खान, शहादत हुसैन आदि शामिल रहे.




