Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह: नक्सल शहीद सप्ताह को लेकर खुखरा और हरलाडीह में नक्सलियों की ताबड़तोड़ पोस्टरबाजी से दहशत, सर्च अभियान शुरू

Giridih: नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के चल रहे सर्च ऑपरेशन के बीच नक्सली अपना नक्सली शहीद सप्ताह भी मना रहे है. 27 सितंबर तक चलने वाले नक्सली शहीद सप्ताह को लेकर ही सोमवार को गिरिडीह के डुमरी रोड स्थित खुखरा और हरलाडीह के मंडरो, हरलाड़ीह समेत आसपास के कई इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर अपने मौजूदगी दर्ज करायी है. करीब आधा दर्जन इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टरबाजी किया. सभी पोस्टरों में अलग-अलग संदेश भी लिखे है. यहां तक की कुछ पोस्टर में तुर्की को लड़ाई से मुक्त कराने का आवाह्न भी किया गया है. चिपकाए गए पोस्टर में पुलिस और प्रशासन के दलालों को भी हिदायत दिया गया है. इस दौरान खुखरा और हरलाडीह पुलिस और सीआरपीएफ को जानकारी मिलने के साथ ही दोनों ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया और जिन जिन इलाकों में पोस्टरबाजी किए गए थे. वहां से सारे पोस्टर को हटाया गया. बताते चलें कि शहीद सप्ताह को लेकर ही नक्सलियों ने डुमरी और पीरतांड और खुखरा के कई इलाकों में अब तक पोस्टरबाजी कर अपने मौजूदगी दर्ज करा चुके है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand weather: आने वाले दो दिनों के दौरान तापमान में होगी वृद्धि, 27 सितंबर तक कुछ हिस्सों में ही बारिश

 

Related Articles

Back to top button